हापुड़, अप्रैल 24 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में 15 अप्रैल की रात को तीन कार सवार युवकों ने सब्जी विक्रेता दो भाईयों की दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी। विरोध करने पर दोनों भाइयों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। गोली लगने से पीड़ित बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने गांव में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। आसपास के लोगों के मौके पर एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त थार कार बरामद कर ली है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी आकाश गांव में स्थित बड़ के पेड़ के नीचे अंडे की दुकान करता है। पास म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.