सब्जी विक्रेता के बेटे विशाल बने सहायक उपनिरीक्षक
कुशीनगर, सितम्बर 22 -- कुशीनगर । निज संवाददाता खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी सब्जी विक्रेता अशोक गौंड के पुत्र विशाल गौंड का उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ पूरे नगर में खुशी का माहौल है। परिजनों और नगरवासियों ने विशाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। भर्ती प्रक्रिया में पुलिस उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। विशाल के चयन की जानकारी मिलने के बाद बधाई देने वालों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.