सब्जी विक्रेता के बेटे ने पहले प्रयास में नीट में हासिल की सफलता
चित्रकूट, अक्टूबर 2 -- पहाड़ी। कस्बे के सब्जी विक्रेता उमेश अग्रहरि के बेटे शुभम ने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। उसने 2347 वीं रैंक पाई है। उसका चयन स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। शुभम घर में रहकर ऑनलाइन कोचिंग करते हुए तैयारी की। कभी-कभी अपने शिक्षक चाचा कमलेश गुप्ता से कोचिंग भी करता रहा है। शुभम ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह आनलाइन तैयारी कर रहा था। मां कलावती गृहणी होते हुए बेटे का हौसला बढ़ाया। भाजपा नेता जगदीश गौतम ने पहुंचकर शुभम को भगवान कामदनाथ का चित्र देकर सम्मानित किया। कहा कि उसने अपनी मेहनत की दम पर सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शासकीय अधिवक्ता यतेन्द्र बहादुर खरे, रामविलास पांडेय, मनीष मिश्र, अजय द्विवेदी, रामनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.