हरदोई, अप्रैल 25 -- मल्लावां। राघोपुर बाजार में सब्जी बेचने वाले जयचंद के बेटे महेश ने हाई स्कूल में जिले में आठवां स्थान पाया है। सर्दी गर्मी बरसात में बाजार में सब्जी बेचकर अपने बेटे महेश को पढ़ाने वाले जयचंद ने बताया कि मैं बेटे की पढ़ाई के लिए उसके सारी ख्वाहिश पूरी की। महेश ने बताया कि पिता की मेहनत और उनके आशीर्वाद से मैंने हाई स्कूल परीक्षा में आठवां स्थान पाया है। चार से पांच घंटे रोजाना पढ़ाई करता हूं। इंटर में बायोलॉजी सब्जेक्ट लेकर आईएएस बनने की तैयारी करूंगा। उसकी पढ़ाई के आगे पिता अपना मकान तक नहीं बना पाए और आज भी कच्चे मकान में रह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.