सब्जी विक्रेता की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पलामू, अप्रैल 9 -- पांकी। पिपराटांड़ थाना की पुलिस ने केल्हवा सब्जी बाजार में गड़गांव निवासी अब्दुल बारीक मियां पर हमले करने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सह-केल्हवा गांव निवासी जावेद अंसारी है। पिपराटाड़ के थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सोमवार को बाजार में हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेता अब्दुल बारीक मियां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पांकी सीएचसी, मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच व रांची के रिम्स के बाद निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई गई थी। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.