कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर अमरायन निवासी शिवशंकर ने बताया कि 15 जून की रात वह इलाके की हासिमपुर किनारा बाजार से सब्जी बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में शराब के नशे में धुत तीन युवक मिले।इन्होंने नशा कम करने के लिए नींबू मांगा। नींबू के साथ ही की-पैड मोबाइल भी छीनकर बाइक से भाग निकले। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...