सब्जी विक्रेताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेंडिंग जोन बनेगा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- फर्रुखाबाद। शहर के स्ट्रीट वेंडरो के लिए एक अच्छी खबर है। यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने, स्ट्रीट वेंडरों को बेहतर व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को फतेहगढ़ एवं फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वेंडिंग जोन और मल्टीलेवल पार्किंग के विकास की संभावनाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले फतेहगढ़ स्थित कैंट क्षेत्र, पीडब्ल्यूडी कार्यालय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र को व्यवस्थित वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.