काशीपुर, मई 8 -- जसपुर। साप्ताहिक बाजार लगवाने को लेकर सीएम की ओर से डीएम को परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश पर सब्जी फड़ एवं दुकानदारों ने सीएम का आभार जताया है। शुक्रवार को भाजपा नेता शीतल जोशी सब्जी मंडी पहुंचे। वहां मौजूद फड़ दुकानदारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। दुकानदारों ने बताया कि यह 100 वर्ष पुराना बाजार है। शीतल जोशी ने बताया कि सीएम अपने स्तर से डीएम से परीक्षण रिपोर्ट मांग रहे हैं। अफसर मौके का परीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। इस दौरान अजय कुमार, बब्बू, मनोज कुमार, धर्मवीर सिंह, संतोष, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रेम अग्रवाल, चन्द्रपाल सिंह, हीरा सिंह, संदीप कुमार, नवीन, मुस्तकीम, नसीम, शकील, रशीद, तेजपाल, अनीस, मुख्तार, आकाश, मनोज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...