सब्जी लेने निकली मासूम लापता
हल्द्वानी, जुलाई 7 -- हल्द्वानी। डहरिया इलाके से एक 12 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। प्रगति विहार फेज दो डहरिया निवासी किरन माहेश्वरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी प्राची महेश्वरी सोमवार दिन में एक बजे घर से संत आश्रम वाली गली की तरफ सब्जी लेने के लिए निकली थी। सब्जी विक्रेता ने प्राची की मां को फोन कर सूचना दी कि प्राची दुकान पर सब्जी लेने नहीं पहुंची। परिजनों ने आस-पास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। कोतवाल विजय मेहता ने बताया की मामले में गुमशुदगी लिखी गई है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.