रामपुर, अप्रैल 26 -- केमरी में सब्जी लेने गया एक किशोर अचानक से लापता हो गया। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भवरंका निवासी अफसाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केमरी स्थित एक ईंट भट्टे मजदूरी का कार्य करती है। शुक्रवार को उसका बेटा अरमान (15) केमरी की साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेने गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। चिंता होने पर उसकी तलाश शुरू कर दी। मगर अभी अभी तक उसका क पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.