सब्जी लेने गए बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक; सिपाही ने CPR देकर बचाई जान, हर तरफ तारीफ
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- लखनऊ के महानगर के रहीमनगर में रविवार दोपहर सब्जी खरीदने आए एक बुजुर्ग अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद रहीमनगर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही संदीप यादव ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। करीब डेढ़ से दो मिनट तक मशक्कत करने के बाद बुजुर्ग की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। सिपाही की सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग संदीप और लखनऊ पुलिस की सराहना कर रहे हैं। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, महानगर सेक्टर-सी निवासी अनिल कुमार रविवार दोपहर सब्जी खरीदने रहीमनगर आए थे। उन्होंने एक दुकान से आलू खरीदे और आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह अचानक गश खाकर सड़क पर गिर पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.