सब्जी लेने गई 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी पुलिस हिरासत में
उरई, मई 30 -- कदौरा। संवाददाता कस्बे में सब्जी लेने बाजार गई 10 वर्षीय बच्ची को एक अधेड़ ने रुपये का लालच देकर बुरी नीयत से पकड़ लिया। सब्जी विक्रेताओं के विरोध पर आरोपी उनसे झगड़ने लगा। इसी दौरान बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़ित पिता के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाजार में मौजूद अधेड़ ने बच्ची को पांच-पांच सौ के दो नोट का लालच देकर जबरन ले जाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर सब्जी विक्रेताओं ने रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भिड़ गया। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग ने सात साल की मासूम से की दरिंदगी, गिरफ्तार प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.