जौनपुर, मई 13 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में सब्जी लेने के गई एक किशोरी अचानक लापता हो गई। परिवार के लोग उसे खोज रहे थे तभी एक घंटे बाद घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर मिली। वीरभानपुर ग्राम सभा निवासी प्रकाश पुत्र संतु ने चंदवक थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम को करीब आठ बजे बेटी सब्जी लेने के लिए मोढ़ैला गई थी। वहीं से लापता हो गई। ढूंढने पर लगभग एक घंटे बाद अस्पताल के बाहर घायल अवस्था में रोती बिलखती हुई मिली। पूछने पर बताया कि अस्पताल के एक आदमी ने उसे मारा है जिससे उसके मुंह एवं माथे पर चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.