सब्जी लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
देवरिया, जून 22 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर सुरौली थाना क्षेत्र के कोईलगढ़हां के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा के मालटोलिया निवासी सुदामा गोंड की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके चार लड़के व एक लड़की है। तीसरे नंबर का पुत्र प्रदीप गोंड़(26) मजदूरी करते थे। शनिवार की रात 9:45 बजे वह कोइलगढ़हा चौराहे से सब्जी खरीद कर लौट रहे थे। अभी वह देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर गांव के समीप एक पुलिया के पास पंहुचे ही थे कि पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.