सब्जी लेकर जा रहा ऑटो पलटा, चालक सहित सात घायल
महोबा, अक्टूबर 2 -- महोबा। सब्जी लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में ऑटों में सवार दस लोगों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पिपरी गांव के पास सब्जी लेकर जा रहा ऑटो पलट गया। दुर्घटना के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में 30 वर्षीय बच्चू कुशवाहा, 40 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति, 28 वर्षीय चंद्रशेखर अनुरागी, 27 वर्षीय प्रकाया कुशवाहा, रामेदेवी कुशवाहा और ऑटो चालक अरविंद शामिल है। घायलों में मुकेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। बताया जा रहा है कि ऑटो सब्जी लेकर जा रहा था। घायलों मेंअधिकांश मप्र निवासी बताए गए है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.