सब्जी लेकर घर लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने पीटा
जौनपुर, अप्रैल 23 -- सुरेरी। क्षेत्र के सुरेरी डीह गांव निवासी श्रेयांश सरोज पुत्र दिनेश कुमार बुधवार की शाम बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। उसका आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दरगाही, अमजद, मुजफ्फरुद्दीन, इरफान, शमीम और अन्य उसे घेर लिया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को श्रेयांश सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.