सब्जी लेकर घर लौट रहा था जोगिन्द्र, रास्ते में मौत ने रोक दी राह
बलरामपुर, अगस्त 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। घर के लिए सब्जी लेने निकले जोगिन्द्र गुप्त को क्या पता था कि रविवार की रात उनका घर लौटना आखिरी सफर साबित होगा। सेखुईकला तिराहे से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी जोगिन्द्र की फुलवरिया बाईपास रोड पर नरकटिया गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जोगिन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना उसके मोबाइल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिजनों को दी। फोन आते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने जोगिन्द्र का शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बगही निवासी शेषराम गुप्त ने बलरामपुर देहात थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा जोगिन्द्र गुप्त रविवार रात करीब आठ बजे सेखुईकला तिराहे से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.