ग्वालियर, दिसम्बर 11 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। झांसी रोड थाना क्षेत्र की पारस विहार कॉलोनी में सुबह यह वारदात उस समय हुई, जब युवती घर पर अकेली थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, बिलौआ निवासी राजवीर कुशवाह उसकी मां का दूर का रिश्तेदार है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। सुबह उसने युवती की मां को फोन कर बताया कि वह सब्जी लेकर आ रहा है। उस समय मां घर से बाहर काम पर जा चुकी थीं। सब्जी देने के बाद राजवीर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने दोस्त सतीश कुशवाह के साथ वापस लौटा। जब युवती ने दरवाजा खोला तो दोनों अंदर आ गए। घर में अकेली देखकर राजवीर ने कमरे की कुंडी लगा दी। इसके बाद सतीश ने युवती के हाथ-पैर पकड़े और दोनों ने बारी-बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.