सब्जी लदे लोडर से रोडवेज बस टकराई, 9 घायल
कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में पुलिस चौकी के सामने औरैया -कानपुर हाई-वे पर टायर फटने से खड़े सब्जी लदे लोडर से रोडवेज बस टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सात सवारियां मामूली रूप से चुटहिल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू की है।बाबरपुर औरैया के रहने वाले सब्जी कारोबारी दिलीप पुत्र रामप्रकाश बुधवार सुबह को चकरपुर कानपुर से लोडर में सब्जी लादकर बाबरपुर जा रहे थे। कानपुर-औरैया हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में पुलिस चौकी के सामने लोडर का टायर अचानक फट गया। यह भी पढ़ें- सब्जी लदे लोडर से रोडवेज बस टकराई, नौ लोग घायल इस पर लोडर को हाईवे किनारे खडा करने के बाद सब्जी विक्रेता मिस्त्री की तलाश में चला गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.