गया, अप्रैल 10 -- आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर इमामगंज मोड़ पर शुक्रवार को सब्जी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े टेंपो पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई, लेकिन टेंपो सवार सुरक्षित रहे। एनएचएआई के डॉ. अन्नू ने बताया कि ट्रक चालक भोला और खलासी चंद्र प्रसाद घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। ट्रक इमामगंज से आरा जा रहा था और मोड़ पर असंतुलित हो गया। बाद में क्रेन से वाहन हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...