इंदौर, अगस्त 19 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में सब्जी में नमक ज्यादा होने जैसी मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खौफनाक वारदात में बदल गया। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद अपने ही 10 साल की बेटी और 8 साल के बेटे को तालाब में फेंक दिया। बेटी की डूबने से मौत हो गई, जबकि बेटे ने झाड़ियों को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह खौफनाक घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे झलारिया क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान सुनील रामअवतार चौहान (37) के रूप में हुई है। वह वाहन चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात घर में पत्नी अनिता द्वारा बनाई गई पूड़ी और बड़ी की सब्जी में नमक अधिक होने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के ब...