नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- कई बार सब्जी बनाते समय अनजाने में तेल की मात्रा ज्यादा हो जाती है। खासकर जब हम जल्दबाजी में खाना बना रहे होते हैं या मसालों का सही अंदाजा नहीं लगता, तो सब्जी में जरूरत से ज्यादा तेल हो जाता है। ऐसे में सब्जी का स्वाद और उसकी बनावट दोनों खराब हो सकती है। ज्यादा तेल वाली सब्जी खाने में बेकार लग सकती है और कई लोगों को यह पसंद भी नहीं आती। अक्सर ऐसा होता है कि सब्जी बनाते समय तेल की मात्रा का पता नहीं चलता है और इसके तैयार होने के बाद उसके ऊपर तेल की परत साफ दिखाई देने लगती है। हालांकि, इस वजह से पूरी सब्जी फेंकने या दोबारा बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ हैक्स मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यहां बताए कुछ आसान घरेलू हैक्स की मदद लें। आइए जानते हैं कि सब्जी में तेल ज्यादा हो जाने पर क...