छपरा, अप्रैल 17 -- फोटो-5- रसूलपुर चैनपुर रोड के सब्जी मार्केट में लगा जाम रसूलपुर। बाजार में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब बेअसर साबित होता दिख रहा है। रसूलपुर बाजार में हटाई गई दुकानें और शेड एक बार फिर धीरे-धीरे सड़क किनारे लगने लगे हैं, जिससे हालात फिर पुराने जैसे हो गए हैं। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पा रही है, जिससे आम लोगों को रोजाना जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी चैनपुर रोड पर देखी जा रही है, जहां प्रतिदिन सब्जी मार्केट लगता है। शाम होते ही सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और पूरा इलाका जाम से कराह उठता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी दुकानें और शेड हटाए गए थे, जिससे कुछ दिनों तक राहत मिली थी लेकिन अब फिर से दुकानदार धीरे-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.