लातेहार, अप्रैल 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार नगर पंचायत की टीम एवं नगर अध्यक्ष महेश सिंह ने सोमवार को धर्मपुर स्थित सब्जी मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने पार्किंग की अव्यवस्था एवं अन्य स्थानीय परेशानियों से अवगत कराया, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर अध्यक्ष ने मौके पर ही नगर पंचायत कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर अध्यक्ष महेश सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि सब्जी मार्केट को सड़क से कम से कम 20 मीटर दूर लगाया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में सुव्यवस्थित पार्किंग एवं साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.