औरैया, फरवरी 20 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा अजीतमल की वर्षों पुरानी सब्जी मंडी को हटाकर शॉपिंग मॉल बनाए जाने की चर्चा के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन अटसू के बैनर तले जुटे किसानों ने मंडी को यथावत रखने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि अटसू क्षेत्र की यह मंडी आसपास के गांवों के सब्जी उत्पादक किसानों की आजीविका का प्रमुख साधन है। किसान यहां अपनी ताजी सब्जियां सीधे ग्राहकों को बेचते हैं, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिलता है और स्थानीय लोगों को सस्ती सब्जियां उपलब्ध होती हैं। उनका आरोप है कि यदि मंडी हटाकर शॉपिंग मॉल बनाया गया तो किसानों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा और आम लोगों को भी दिक्कतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.