समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट श्मशान घाट के निकट से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के कारण मारपीट और अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। विभूतिपुर थाने में रोसड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 21 निवासी युवक की पत्नी पिंकी देवी ने एक लिखित शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कहा है कि उसके पति रविंद्र साह रविवार सुबह करीब 11 बजे सिंघियाघाट स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में नदी किनारे महादेव मंदिर के पास उनकी साइकिल गिरी हुई मिली। सब्जियां सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। परंतु रविंद्र साह का कहीं अता-पता नहीं था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर एक नामजद और चार अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.