गंगापार, अप्रैल 18 -- थाना क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित दिघिया पुलिस चौकी के बगल स्थित सब्जी मंडी में खरीदारी करने गए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने गायब कर दी। दिघिया बाजार निवासी राम नारायण पुत्र हुबलाल ने दिघिया चौकी में तहरीर दी कि वे शुक्रवार शाम सब्जी खरीदने के लिए अपनी बाइक से सब्जी मंडी गये थे। सब्जी खरीदकर जब लौटे तो बाइक गायब थी। अपने स्तर से खोजबीन के बाद बाइक न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.