फरीदाबाद, जून 2 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। शहर की सब्जी मंडी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला पहले मामले में सुभाष कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 मई 2026 की रात करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी सब्जी खरीदने गया था। सब्जी लेकर वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला वहीं दूसरे मामले में चावला कॉलोनी निवासी संतोष कुमार ने ऑनलाइन शिकायत देकर बताया कि 31 मई 2026 को शाम करीब साढ़े आठ बजे वह बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में...