बलिया, जून 17 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हल्दी थाना क्षेत्र के स्थानीय ढाले पर सब्जी मंडी के पास से मंगलवार की देर शाम चोरों ने सब्जी खरीदने आए ग्राहक की बाइक उड़ा दी। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दे दी है।बैरिया थाना क्षेत्र के उदईछपरा निवासी अंकित मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे सब्जी खरीदने रामगढ़ पहुंचे। बाइक मेडिकल की एक दुकान के सामने खड़ी कर बाजार में चले गए। वापस लौटे तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना हल्दी थाने में दी है।ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से स्थानीय बाजार में उचक्के काफी सक्रिय हो गए हैं। इससे दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों में भी भय है। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी के मामले में मुकदमा कायम लोग पुलिस चौकी के सिपाहियों की उदासीनता का आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले 13 जून की शाम को भी बैरिया थाना क्षेत्र के गंगोली निव...