देवघर, मई 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया। इस मामले में पीड़ित श्रद्धालु ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया । पीड़ित बिहार के गया निवासी निवेश कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ देवघर दर्शन के लिए आए हुए हैं। इसी दौरान जानकारी मिलने पर वे सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना के बाद श्रद्धालु ने काफी खोजबीन की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.