सब्जी मंडी में वेंडिंग जोन बनाकर दुकान आवंटन का विरोध
जौनपुर, मई 7 -- मछलीशहर, संवाददाता। तहसील के पीछे शाही रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी की भूमि आवंटन के लिए चेयरमैन संजय जायसवाल की ओर से की गई घोषणा का व्यापारी और सभासद विरोध कर रहे हैं। बुधवार को नगर पंचायत के ईओ विजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर आवंटन प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई है।नगर के व्यापारी और किसान अपनी सब्जी और अन्य सामान रखकर बेचते हैं। शाही रोड की पटरी पर दुकान लगाने के कारण जाम की समस्या रहती हैं। मंडी में बिक्री के समय रास्ते से गुजरना टेढ़ी खीर होता हैं। सड़क किनारे बने नाले के ऊपर डाले गए लेंटर और उसके सामने की भूमि की नंबरिंग करके नगर पंचायत द्वारा वेंडर जोन बनाया जा रहा है। जिसका आवंटन करने की योजना चेयरमैन संजय जायसवाल की ओर से बनाई गई है। मंगलवार को इस योजना की जानकारी जब नगर के व्यापारियों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.