सहरसा, अप्रैल 25 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। शहर में रेलवे की जमीन को 27 अप्रैल को कब्जा हटाया जाएगा। जिसके लिए सब्जी मंडी, सहरसा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, सब्जी मंडी, बंगाली बाजार, बंगाली रेलवे ढाला और प्रशांत रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी ने दंडाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। दंडाधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त शाहिद राजा खान, कहरा सीओ सौरभ कुमार, सत्तरकटैया सीओ शिखा सिंह, सौरबाजार सीओ विद्याचरण और राजस्व अधिकारी कहरा अमन राज की प्रतिनियुक्ति की है। अतिक्रमण हटाने के दौरान दंडाधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाए रखने की भी जिम्मेदारी दी गई है। सदर एसडीओ ने अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रेल एडीईएन डी. के. विभूति द्वारा दिए गए अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.