सब्जी मंडी परिसर में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, निर्माण कार्य शुरू
रुडकी, जून 20 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। नवीन सब्जी मंडी परिसर में पिछले लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या से अब जल्द ही आढ़तियों और ग्राहकों को निजात मिलने वाली है। मंडी परिसर में सड़क और नाली निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। हर साल बरसात के मौसम में नवीन सब्जी मंडी परिसर में भारी जलभराव हो जाता था। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई-कई फीट पानी जमा रहता था, जिससे आढ़तियों और दुकानदारों की लाखों रुपये की सब्जियां सड़कर खराब हो जाती थीं। व्यापारियों को हर सीजन में भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.