सब्जी मंडी दुकान आवंटन की डीएम से शिकायत की
अमरोहा, मई 15 -- हसनपुर। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश बंसल कालू ने पुरानी सब्जी मंडी की भूमि पर दुकान निर्माण व आवंटन की कोशिश पर सवाल उठाते हुए डीएम से शिकायत की है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि करीब 50 वर्ष से पुरानी सब्जी मंडी में कई परिवार सब्जी बेचकर रोजी-रोटी कमाते हैं। आरोप लगाया कि नगर पालिका के वर्तमान जिम्मेदारों ने अपने चहेतों को दुकान आवंटन के लिए गलत प्रक्रिया अपनाई। अदालत में भी कूट रचित समझौता पत्र प्रस्तुत किया। बताया कि डीएम ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह भी पढ़ें- सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद पर केस की अर्जी पर 19 को सुनवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.