हमीरपुर, फरवरी 6 -- सब्जी मंडी में दुकानों की नीलामी को लेकर दर्जनों सब्जी व फल व्यापारियों ने एसडीएम अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। सब्जी व्यापारी मैराज राइन, देवेन्द्र सिंह, इरशाद ने बताया कि सब्जी व्यापारियों को यह कहकर मंडी में बुलाया गया था कि जो दुकाने व फड़ जिस सब्जी व्यापारी को दी जायेगी। वह पुरानी आवंटित दुकानों के आधार पर दी जायेगी। यह आश्वाशन दिया गया था। लेकिन अब मंडी सचिव का यह कहना है कि दुकानों की नीलामी बोली लगाकर कराई जायेगी। अगर दुकानों की नीलामी होती है, तो जो व्यापारी अभी जिस दुकान में व्यापार कर रहे हैं। वह व्यापारी किस जगह पर बैठकर अपना व्यापार करेंगे। यह समस्या सभी व्यापारी के साथ बनी हुई है। समस्याओं का हल कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...