सब्जी मंडी के पास सट्टा खाईवाली करते चार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने खेड़ीपुल सब्जी मंडी के पास सट्टा खाईवाली करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये समेत अन्य सामान बरामद किए। पुलिस ने इसराइल, आकाश, विनोद और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे कब से इस अवैध धंधे में शामिल थे और उनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.