उन्नाव, दिसम्बर 15 -- बीघापुर। नगर पंचायत ने वर्षों से चली आ रही जाम की गंभीर समस्या को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सदर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास गोल चौराहे के निर्माण का कार्य सोमवार से प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों में राहत की उम्मीद जगी है। नगर पंचायत क्षेत्र में बस स्टॉप से सब्जी मंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित इस स्थान पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। जाम के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ छात्रों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से विद्यालयों की छुट्टी के समय तथा मंगलवार और शुक्रवार को सब्जी मंडी लगने के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। सब्जी मंडी क्षेत्र में नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज, एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल, कमलापति इंटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.