बरेली, फरवरी 27 -- नवाबगंज। कोर्ट के आदेश के बावजूद सब्जी मंडी की पैमाइश करने टीम नहीं पहुंची। जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे में तहसील गेट के सामने गाटा संख्या 563 एन जेड ए बिजौरिया नवाबगंज की भूमि के सीमांकन के लिए श्रीराम चरित मानस सेवा समिति के अध्यक्ष नानकचंद शर्मा ने एसडीएम कोर्ट नवाबगंज में वाद दायर किया है। नानक चंद्र शर्मा ने बताया कि इस भूमि पर चंद्रमुखी योग साधना केंद्र का निर्माण होना है। इस भूमि पर दर्जनों लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा है। कोर्ट के आदेशानुसार गुरुवार को भूमि की पैमाइश होनी थी लेकिन राजस्व टीम ने सीमांकन करने से मना कर दिया है। जिसको लेकर नानक चंद ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि नगरीय क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.