मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर स्थित एक होटल के समीप शनिवार सुबह आठ बजे सब्जी बेच रही महिला पर मांड फेंक दिया गया। इससे महिला का चेहरा, गर्दन, सीना और पीठ बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला समस्तीपुर जिले के पूसा रोड स्थित श्रीरामपुरम निवासी रीता देवी (42) है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना पूसा से आकर माड़ीपुर में सब्जी बेचती है। शनिवार को भी वह होटल के पास दुकान लगाकर बैठी थी। इसी दौरान अचानक उसके ऊपर मांड फेंक दिया गया। इधर, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.