हजारीबाग, अप्रैल 8 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड में बुधवार को दोपहर बाद आए भीषण आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार की खुशियां उजाड़ दी। बनासो बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में बिजली का पोल गिरने से सब्जी बेच रही एक महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान बकसपुरा निवासी सोहगी देवी पति गन्दौरी महतो के रूप में हुई। वह बकसपुरा पंचायत के मुखिया नन्हकू महतो की छोटी चाची थी और हाट-बाजार में अपनी आजीविका के लिए सब्जी बेचने का काम करती थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि बनासो में प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक हाट लगता है। उस हाट में महिला प्याज बेचने के लिए आई थी। दोपहर बाद अचानक आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश से बचने के लिए वह अपनी सब्जियों को समेट रही थी। इसी बीच आम के पेड़ की एक मोटी डाली टूटकर बिजली के तार...