भागलपुर, मई 27 -- सब्जी बेचकर नाव से लौट रहा युवक गंगा नदी में गिरा, मौत नवगछिया, निज संवाददाता। भागलपुर से सब्जी बेचकर सोमवार की देर रात नाव से लौट रहा एक युवक महादेवपुर गंगा घाट के समीप बाइक के साथ नदी में गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जिला पार्षद विजय कुमार मंडल को दी। जिसपर विजय ने मंगलवार की सुबह अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार एवं खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की बरामदगी के लिए रेस्क्यू शुरू किया। काफी प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोरों ने युवक की बाइक बरामद की। जिसके कुछ देर बाद एसडीआरएफ टीम ने युवक के शव को भी नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के संतोष कुमार (38), पिता सुदीन मंडल उर्फ सुदर्शन के रूप में हुई...