गोंडा, मार्च 5 -- गोंडा,संवाददाता। थाना क्षेत्र में सब्जी बेचकर घर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर दबंगों ने रोक मारपीट की। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा गया। घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के रामस्वरूप पुरवा निवासी रामसेवक चौहान ने बताया कि उनके परिवार के शिवा और आकाश गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मंडी में सब्जी बेचकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जब दोनों युवक रास्ते में नगवा के बाबा ज्ञानदास पुरवा में पिंटू के घर के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हरीश, अखिलेश, खूंटी, फूलचंद यादव, शिवशंकर और रोशन ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू...