भदोही, मई 7 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सिवान में तैयार हो रहे हरी सब्जियों का फसल छुट्टा पशु चौपट कर दे रहे हैं। खेत में तैयार हो रहे हरी सब्जी फसल को आवारा मवेशी और घड़रोज नष्ट कर दे रहे हैं। आवारा पशु और घड़रोज का आतंक बढ़ने से कृषकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चार-छह की संख्या में सब्जी खेत में घुस रहे आवारा मवेशी और घड़रोज सब्जी, ज्वर, उर्द फसल को नष्ट कर दे रहे हैं। दिन भर खेत में हाड़तोड़ मेंहनत करने के बाद कृषक देर रात्रि तक फसल की रखवाली करने को विवश हो रहे हैं। गर्मी में सब्जी फसल सिंचाई के दो-तीन दिन बाद ही मुरझाने लग जा रही हैं। कृषकों की माने तो इन दिनों कौरड़, हरिहरपुर, कौआपुर, तुलापुर बहदुरान, मनापुर, चौगुना समेत ग्रामीण अंचलों में घड़रोज किसानों की दिक्कत बढ़ा दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.