गया, फरवरी 28 -- बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण व विपणन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गया जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। त्रिस्तरीय सहकारी संरचना व्यवस्था के तहत जिले के सभी प्रखंडों में सब्जी उत्पादक किसानों को जोड़ते हुए प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति और संघ का गठन किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य किसानों से सीधे सब्जी क्रय कर बाजार में उचित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करना है ताकि उत्पादक और उपभोक्ता दोनों को लाभ मिल सके। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि सब्जी बिक्री केंद्र स्थापित करने के लिए सभी अंचलों में भवन निर्माण का कार्य जिला सहकारिता विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड में आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए 10 हजार वर्गफीट जमीन चिन्हित की जा रही है जहां प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति संचालित होगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.