नई दिल्ली, जनवरी 7 -- सर्दियों में फूलगोभी काफी सस्ती हो जाती है। सब्जी ले कर पराठे-पकौड़ी तक, इससे कई सारी डिशेज बनाई जाती हैं, जो बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं। फूलगोभी सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होती, बल्कि इसमें विटामिन सी, के, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैगनीज जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में सर्दियों में खूब फूलगोभी खाना तो बनता है। अब रोज-रोज वही सब्जी, पराठे तो बना नहीं सकते, तो क्यों ना फूलगोभी का भरता बना लिया जाए? अगर आपने अभी तक इसका भरता नहीं खाया है, तो एक बार जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए ये इतना टेस्टी लगता है कि डेली खा कर भी कोई बोर नहीं होगा। इंस्टाग्राम पर आशा ने इस रेसिपी को शेयर किया है, आइए देखते हैं।फूलगोभी का भरता बनाने के लिए सामग्री फूलगोभी का भरता बनाने के लिए आपको जिन सामग्रिय...