मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरैयागंज में सूतापट्टी मोड़ के पास सब्जी दुकान लगाने के लिए सड़क किनारे की जगह कब्जा करने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसको लेकर आधा घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मारपीट के दौरान कई दुकानों की सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई। घटना को लेकर सब्जी दुकानदार आनंद कुमार ने नगर थाने में छह लोगों को आरोपित बनाते हुए एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। आनंद कुमार ने मारपीट करने वालों पर गले से सोने की चेन व सब्जी दुकान में बिक्री के 10 हजार रुपये भी लूट लेने का आरोप लगाया है। नगर थाने के प्रभारी थानेदार अवध किशोर ने बताया कि सरैयागंज पंकज मार्केट गली निवासी सब्जी दुकानदार आनंद कुमार ने नगर थाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.