सीवान, जून 25 -- बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया सीवान मुख्यमार्ग स्थित सब्जी मंडी में स्थित एक सब्जी दुकान में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आग लगने और तेज धुएं निकलते ही दुकानदार अपनी अपनी दुकान को छोड़कर आग बुझाने लगे जिससे दुकानदार खुद आग बुझाने में कामयाब रहे और अन्य दुकान को भी जलने से बचा लिए। बड़हरिया पुरानी बाजार के हरेंद्र प्रसाद की दुकान बड़हरिया सीवान मुख्य मार्ग के सब्जी मंडी के पास सड़क के पश्चिम स्थित है। जिसके अगल बगल दर्जन भर दुकान है। लगभग दोपहर के समय दुकान में अचानक आग लग गई, आग को लपेटे अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में लेती तभी बगल के दुकानदार का नजर पड़ गया और इस भीषण गर्मी में भी सभी दुकानदारों ने एक जुट होकर घंटों प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि अगलगी में पांच से छः बोरा आलू और प्याज जला ल...