बांदा, अप्रैल 11 -- बदौसा। फतेहगंज तिराहे पर शुक्रवार देर रात एक सब्जी दुकान में आग लग गई। इससे सामान के साथ नकदी भी जल गई। पीड़ित दुकानदार ने जान बूझकर आग लगाने को लेकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। अमरनाथ गुप्ता पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी निजामी नगर दुबरिया ने बदौसा के फतेहगंज तिराहे में सब्जी की दुकान है। दुकानदार ने थाने में दी तहरीर में बताया शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर घर गया था। रात तीन बजे नदी से बालू ढो रहे लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी पुलिस दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड व आसपास दुकानदारों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बताया जब दुकान पहुंचा तो सब्जी के साथ 300 कैरेट साथ 20 से तीस हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। बताया यूपी ग्राम...