सब्जी दुकानदार की संदिग्ध हालत में मौत
कानपुर, मई 16 -- कानपुर, संवाददाता। बिठूर स्थित सब्जी मंडी में दुकानदार का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दर्शनपुरवा निवासी 30 वर्षीय अनुपम त्रिवेदी सब्जी विक्रेता थे। वह बिठूर स्थित सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करते थे। बीते दो साल से वह मकसूदाबाद स्थित मकान में रह रहे थे। परिजन ने बताया कि वह शराब के लती थे। शुक्रवार शाम को उनका शव मंडी में पड़ा हुआ मिला। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव यह भी पढ़ें- नरैना नहर पटरी पर मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.