लोहरदगा, दिसम्बर 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर कण्डरा के पास मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के अर्रु निवासी देवधर मिंज उर्फ पहलवान(पिता कर्म मिंज) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देवधर गम्हरिया बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी कण्डरा भट्ठा के निकट एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में लोहरदगा सदर अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन रात में ही शव को घर ले गए। बुधवार सुबह वह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सेन्हा थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची। पूरी घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। दोपहर में पोस्टमार्टम की प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.